अश्विनी चौबे के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चौबे बाबा को भगवान सद्बुद्धि दें
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सदबुद्धि दें। परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें।

नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।
तेजस्वी यादव ने अश्विनी चौबे को परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित बताया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सदबुद्धि दें। परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें।
दुर्भाग्यपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चुन-चुनकर ऐसे दुर्लभ नगीने अपने मंत्रीमंडल में रखे हैं ताकि देश में एक नई निम्नस्तरीय भाषाई संस्कृति विकसित कर सकें। ओम् शांति ओम्..
परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सदबुद्धि दें। परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
दुर्भाग्यपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चुन-चुनकर ऐसे दुर्लभ नगीने अपने मंत्रीमंडल में रखे है ताकि देश में एक नई निम्नस्तरीय भाषाई संस्कृति विकसित कर सकें। ॐ शांति ओम् https://t.co/ufV1l2FD28
अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गगन के जैस, और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा।
यह भी पढ़ें- महागठबंधन देश को बचाने के लिए, प्रधानमंत्री पद पर राहुल गांधी की दावेदारी पक्की: राज बब्बर
अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मानिसक रूप से बीमार बताया है। बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल गांधी अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App