नागरिता संशोधन एक्ट के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान, लालू यादव की पार्टी RJD ने किया आह्वान
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच बिहार में तेजस्वी ने भी बिल का विरोध करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। तेजस्वी ने पहले यह बंद 22 दिसंबर को आयोजित किए जाने का ऐलान किया था। लेकिन बाद में इसे 21 दिसंबर कर दिया गया है। तेजस्वी ने इस बात की घोषणा शुक्रवार देर रात की।
तेजस्वी ने ट्वीट किया कि बिहार बंद 21 दिसंबर, शनिवार को रहेगा क्योंकि 22 दिसंबर को बिहार पुलिस बहाली की परीक्षा है। नौजवानों और परीक्षार्थियों को बिहार बंद के चलते परीक्षा स्थल पर पहुँचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसलिए बिहार बंद अब शनिवार 21 दिसंबर को रहेगा।
संविधान की धज्जी उड़ाने वाला बताया
तेजस्वी ने इससे पहले ट्वीट किया था कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन विधेयक जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल 22 दिसंबर रविवार को बिहार बंद करेगा। हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है कि वे बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया था। बीते दिनों तेजस्वी ने बिल का समर्थन करने पर जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा था। तेजस्वी ने नीतीश पर बिहार के लोगों से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह आरएसस और बीजेपी से डरते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App