Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया ''डरपोक'', भाजपा नेताओं को भी सुनाई खरी-खोटी

बिहार के नेता विपक्ष और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया डरपोक, भाजपा नेताओं को भी सुनाई खरी-खोटी
X

बिहार के नेता विपक्ष और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई। तेजस्वी दरभंगा में हुए बीजेपी नेता के पिता की हत्या पर मीडिया से बात कर रहे थे।

तेजस्वी ने इस विवाद पर बोलते हुए कहा, 'हम जितना बीजेपी को दोषी मान रहे हैं, उतना ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मानते हैं। जो भी हिंसा हुई है, वो चाहे अररिया हो, भागलपुर हो या दरभंगा हो इसका दोषी और कोई नहीं नीतीश कुमार जी हैं।'

तेजस्वी ने आगे कहा, 'जिन लोगों ने दंगा भड़काया वो एकदम दबंग होकर घोटाले करते हैं। गिरिराज सिंह दलितों का जमीन हड़पते हैं और सात महीने तक कोई एफआईआर नहीं होती है। इनकी दबंगियां जदयू के सामने चलती है, नीतीश जी एकदम डरपोक किस्म के फैसले ले रहे हैं।'

ये था विवाद

आपको बता दें बिहार के अररिया में लोकसभा उपचुनाव में राजद की जीत के बाद भारत विरोधी नारे लगाने वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद अररिया में तनाव का माहौल था। हालांकि पुलिस ने इस वीडीयो में दिख रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: अखिलेश की डिनर पार्टी में चाचा शिवपाल यादव हुए शामिल, चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा

वहीं एक अन्य घटना में दरभंगा के बेलहा पंचायत के पास नरेन्द्र मोदी चौक नाम रखने पर भाजपा नेता के पिता की हत्या हो गई। बाद में पता चला कि ये हत्या चौक का नाम रखने की वजह से नहीं बल्कि जमीनी विवाद की वजह से हुई है।

इस विवाद में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राजद पर जमकर निशाना साधा था। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा के नेताओं के गलत बयानबाजी पर आपत्ति जताई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story