तेजस्वी यादव ने शेयर किया सुशील मोदी का वीडियो, बोले- अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Deputy CM Sushil Kumar Modi) का एक वीडियो शेयर किया है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Former Deputy CM Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Deputy CM Sushil Kumar Modi) का एक वीडियो शेयर किया है।
तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा। कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे। रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है लेकिन सुशील मोदी सीएम नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे है। तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर किया गया सुशील कुमार मोदी का वीडियो करीब 58 सेकेंड का है।
सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा। कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 22, 2019
रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे है. pic.twitter.com/Z7PPQWu5DY
अमित शाह पहली बार बिहार कब आए
वीडियो में सुशील मोदी कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मैंने अमित शाह जी से पूछा कि आप पहली बार बिहार कब आए थे। तब उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले वो पाइप का व्यापार करते थे। यहां उन्होंने पाइप की आपूर्ति की थी और बकाया भुगतान नहीं हो रहा था। उसके लिए वो आए थे। मैंने और जोर देकर पूछा कि आपका काम हो गया था? उन्होंने कहा कि काम हो गया था। मैंने पूछा, कैसे काम हुआ? बोले, बताने की जरूरत नहीं है। कांग्रेसियों की जो संस्कृति थी, उसी का सहारा मुझे लेना पड़ा और काम हो गया।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App