कर्नाटक घमासान पर RJD कल पटना में करेगी धरना, तेजस्वी ने BJP की तर्ज पर ठोंका ये दावा
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने सामाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल पटना में राजद का एक दिवसीय धरना होगा।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक विवाद: एमके स्टालिन का मोदी सरकार पर वार, बोले- लोकतंत्र के खिलाफ है ये फैसला
हम राज्यपाल महोदय से मांग करते है कि वो वर्तमान बिहार सरकार को भंग कर कर्नाटक की तर्ज पर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका दें।
We would be holding a 1-day dharna tomorrow against the murder of democracy in Karnataka. We also request the Bihar Governor to dissolve the state government & like in Karnataka invite the single largest party, which in #Bihar is the RJD: Tejashwi Yadav, RJD (file pic) pic.twitter.com/FNDg8qe1Nz
— ANI (@ANI) May 17, 2018
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के तर्क पर यह दावा ठोंक रहा हूं। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा कर्नाटक में Horse trading को बढ़ावा दे रही है।
ये लोकतंत्र में एक ख़तरनाक परिपाटी स्थापित कर रहे है। हर मामले में चित भी इनकी पट भी इनकी। हेड भी इनका टेल भी इनका। गज़ब है इन्होंने लोकतंत्र ही ग़ायब कर दिया है। लोकतंत्र का मज़ाक बना दिया है।
भाजपा कर्नाटक में Horse trading को बढ़ावा दे रही है। ये लोकतंत्र में एक ख़तरनाक परिपाटी स्थापित कर रहे है। हर मामले में चित भी इनकी पट भी इनकी। हेड भी इनका टेल भी इनका।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 16, 2018
गज़ब है इन्होंने लोकतंत्र ही ग़ायब कर दिया है। लोकतंत्र का मज़ाक बना दिया है।
आपको बता दें कि बीजेपी को कर्नाटक में बहुमत नहीं मिलने के बावजूद राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया। इसके बाद बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
हालांकि बीजेपी को 15 दिनों के अंदर पूर्ण बहुमत साबित करने का समय दिया गया है। वहीं, कर्नाटक राज्यपाल के फैसले के बाद देशभर में विपक्ष इसका विरोध कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App