RJD बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, हमें सरकार बनाने का मौका मिले: तेजस्वी यादव
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल के पास जा रहे हैं।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल के पास जा रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि हम कर्नाटक की तर्ज पर सरकरा बनाने का दावा करते हैं और हम राज्यपाल को अपना बहुमत साबित करने के लिए जा रहा हैं।
We are going to prove our majority to the Governor. We stake claim to form the government. We have the support of many parties & MLAs of those parties are with us. Let's see what happens: Tejashwi Yadav, Rashtriya Janata Dal. #Bihar pic.twitter.com/qzORWzhIfo
— ANI (@ANI) May 18, 2018
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमारे पास कई पार्टियों और विधायकों का समर्थन है, चलो देखते हैं क्या होता है। आपको बता दें कि आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव पटना में मार्च कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पाक फायरिंग में शहीद जवान के गांव में पसरा मातम, पत्नी ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पीएम मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में सराकर बनाने का दावा किया था। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में आज पटना में राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा था।
बिहार में कर्नाटक की तर्ज पर सरकार बनाने के लिए आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव पटना में मार्च कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी विधायकों के साथ राज्यपाल से भी मिलेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App