ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश जी ने ठगा नहीं: तेजस्वी यादव
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और उन्हें धोकेबाज करार दिया है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और उन्हें धोकेबाज करार दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी ने हर बार धोका देने का काम किया है। उन्हेंने आगे कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमारे चाचा ने ठगा नहीं। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी महागठबंधन में फिर से आना चाहते हैं लेकिन महागठबंधन में उनकी कोई जगह नहीं है।
Nitish ji ne har baar dhokha dene ka kaam kiya hai. Aisa koi saga nahi, jisko humare chacha ne thagaa nahi. Agar woh phirse aana chaahein, mahagathbandhan mein unki koi jagah nahi hogi: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/aargWn6Uqd
— ANI (@ANI) June 27, 2018
बता दें कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में अपना इलाज करा रहे हैं। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का फोन करके हालचाल पूछा था।
यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक, खतरे में CM कुमारस्वामी की कुर्सी!
सीएम नीतीश कुमार का फोन करके लालू का हालचाल पूछना बिहार में एक नए सियासी समीकरण का संकेत माना जा रहा था। सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव के जन्मदिन पर ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेडीयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App