नीतीश कुमार ने CAB का समर्थन करके बिहार की जनता को फिर धोखा दिया, वे भाजपा-आरएसएस से डरते हैं: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करेंगे। यह एक ऐसा बिल है जो देश को विभाजित करेगा। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में राजनितक दलों के नेता विरोध कर रहे हैं। वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करेंगे। यह एक ऐसा बिल है जो देश को विभाजित करेगा। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।
Tejashwi Yadav, RJD on #CitizenshipAmendmentBill: We will strongly oppose the bill. It is a bill that will divide the country. We will fight against it. Nitish Kumar has again betrayed the people of Bihar by supporting the bill. Nitish Kumar is afraid of BJP&RSS. pic.twitter.com/PGwItF1ojK
— ANI (@ANI) December 10, 2019
तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिल का समर्थन करके बिहार की जनता को फिर धोखा दिया है। नीतीश कुमार भाजपा और आरएसएस से डरते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App