बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी सलाह
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बक्सर में एक बहन का गैंगरेप करने के बाद, गोली मारकर फिर उसे जला दिया गया। मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ जनबलात्कार करने वाले सत्ता संरक्षित दरिंदे अभी भी खुले घूम रहे है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को नीतीश सरकार पर राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर तंज कसा है। तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में अपराध की संख्या में इजाफा हुआ है।
सीएम नीतीश कुमार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के बजाए 'अपराध मिटाओ यात्रा' 'बेरोजगारी मिटाओ यात्रा' पर चलना चाहिए। इस यात्रा का कोई मतलब नहीं है जब अपराधी खुलेआम घूम रहे हों।
Tejashwi Yadav, RJD: Crime rate in Bihar has gone up since JD(U) & BJP formed govt. Instead of going on Jal-Jivan-Hariyali Yatra, CM Nitish Kumar should go on 'Apradh Mitao Yatra, Berozgaari Mitao Yatra'. There is no point going to this Yatra when criminals are roaming freely. pic.twitter.com/jAmMwrTO5Y
— ANI (@ANI) December 4, 2019
बिहार में बहन-बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बक्सर में एक बहन का गैंगरेप करने के बाद, गोली मारकर फिर उसे जला दिया गया। मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ जनबलात्कार करने वाले सत्ता संरक्षित दरिंदे अभी भी खुले घूम रहे है। बिहार में बहन-बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं। क़ानून का कोई डर नहीं, विधि व्यवस्था मृत है।
नीतीश कुमार कानून की एबीसीडी सिखा देंगे
इसके अलावा तेजस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए एक ट्वीट और किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह बिहार है जहां सरेआम दुकान में घुसकर गोली मारी जाती है लेकिन जंगलराज बोलना मना है। क्योंकि जंगलराज का तमग़ा देने वाले, हल्ला करने वाले दानव तो ख़ुद सत्ता चला रहे है। वीडियो देखिए और सुशासन का जयकारा लगाइए। नीतीश जी को कुछ नहीं कहियेगा अन्यथा आपको क़ानून का एबीसीडी सिखा देंगे।
यह बिहार है जहाँ सरेआम दुकान में घुसकर गोली मारी जाती है लेकिन जंगलराज बोलना मना है क्योंकि जंगलराज का तमग़ा देने वाले, हल्ला करने वाले दानव तो ख़ुद सत्ता चला रहे है। Video देखिए और सुशासन का जयकारा लगाइए। नीतीश जी को कुछ नहीं कहियेगा अन्यथा आपको क़ानून का ABCD सिखा देंगे। pic.twitter.com/b1yUViNbNj
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 3, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App