तेज प्रताप यादव का शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बड़ा बयान, कहा- हमारा जनता दरबार आपके लिए खुला है
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को आरजेडी पार्टी में शामिल होने को लेकर बयान दिया है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को आरजेडी पार्टी में शामिल होने को लेकर बयान दिया है।
तेज प्रताप यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा अगर आरजेडी में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। मैं समय समय पर शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत करता हूं, मैं भी मुंबई में उनकी जगह पर रहा हूं।
Tej Pratap Yadav, RJD on his statement 'he (Shatrughan Sinha) would be welcomed if he wanted to come to the party (RJD)': I talk to Shatrughan Sinha from time to time, I have also been to his place in Mumbai. I am still inviting him. Janta Darbar mein aa jaaein hamare. pic.twitter.com/pjvAb86YdE
— ANI (@ANI) January 22, 2019
मैं अभी भी से शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। शत्रुघ्न सिन्हा जनता दरबार में आ जाएं हमारे। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने मंच से रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर सच बोलना बगावत है तो हां मैं बागी हूं।
अभी यह संकेत हैं कि भाजपा पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकती है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से निष्कासित कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App