तेज प्रताप का छलका दर्द, कहा- ''टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए''
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ताजा संकेत दिये हैं कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ सुलह के मूड में नहीं हैं। ऐश्वर्या से छह महीने पहले शादी रचाने वाले तेज प्रताप अब उनसे तलाक चाहते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Nov 2018 6:01 AM GMT
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ताजा संकेत दिये हैं कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ सुलह के मूड में नहीं हैं। ऐश्वर्या से छह महीने पहले शादी रचाने वाले तेज प्रताप अब उनसे तलाक चाहते हैं।
राज्य के पूर्व मंत्री ने बृहस्पतिवार की रात ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं जहां उन्होंने 16वीं सदी के कवि अब्दुल रहीम खान ए खाना की एक पंक्ति लिखी, 'टूटे से फिर ना जुटे, जुड़े गांठ परि जाय।'
यादव ने तीन नवंबर को यहां एक अदालत के सामने तलाक की अर्जी दायर की थी। मामले में सुनवाई 29 नवंबर को हो सकती है।
राजद नेता पिछले करीब एक पखवाड़े से अपने घर से बाहर हैं और वे दीपावली एवं छठ जैसे त्योहारों पर भी यहां नहीं आये। वह विंध्याचल, वाराणसी, वृंदावन और हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर घूम रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story