Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

सुशील मोदी का उपेन्द्र कुशवाहा पर सीधा हमला, कहा- किसी के दबाव में सीटों का बंटवारा नहीं करेगा राजग

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुये बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को जोर दिया कि राजग ‘धमकी बर्दाश्त'' नहीं करेगा और राज्य की ‘जमीनी वास्तविकता'' के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।

सुशील मोदी का उपेन्द्र कुशवाहा पर सीधा हमला, कहा- किसी के दबाव में सीटों का बंटवारा नहीं करेगा राजग
X

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुये बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को जोर दिया कि राजग ‘धमकी बर्दाश्त' नहीं करेगा और राज्य की ‘जमीनी वास्तविकता' के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।

भाजपा द्वारा अपनी पार्टी को प्रस्तावित सीटों की संख्या पर कुशवाहा के असंतोष जाहिर करने के बाद सुशील मोदी का ट्वीट सामने आया है।
कुशवाहा ने राजग को 30 नवंबर तक सीटों पर फैसला करने का अल्टीमेटम दिया है और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को 'सम्मानजनक' सीट देने को कहा है। राजग में बिहार में भाजपा, जद (यू), लोजपा और रालोसपा का गठबंधन है।
हालांकि, राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कुशवाहा का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि राजग के कुछ घटक ‘खुद से इतना परिपूर्ण हो गये हैं' और ‘महागठबंधन के आरोपित नेताओं के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story