राहुल गांधी से मुलाकात करके समय बर्बाद कर रहे हैं नीतीश: मोदी
बिहार के बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस से सदाचार की उम्मीद ही बेमानी है।

शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने मुलाकात की। जिसके बाद बिहार में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल और नीतीश पर निशाना साधा।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा दिलवाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आरजेडी-कांग्रेस से सदाचार की उम्मीद ही बेमानी है।
इसे भी पढ़ें- लालू, राबड़ी को एक और झटका, अब एयरपोर्ट पर होगी विशेष जांच
सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव पर लगे भष्टाचार के आरोपों का जेडीयू द्वारा बिन्दुवार जवाब मांगे जाने के 15 दिन बाद भी आरजेडी चुप्पी साधे हुए है, जो यह दर्शाता है कि आरजेडी ने भी स्वीकार कर लिया है कि सभी आरोप सही हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार ने शाम करीब चार बजे राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं की आधे घंटे तक मुलाकात चली। माना जा रहा है कि उन्होंने बिहार के ताजा घटनाक्रमों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष से चर्चा की है।
इसे भी पढ़ें- बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच आज PM के भोज में शामिल होंगे नीतीश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी यादव को लेकर जेडीयू और आरजेडी के बीच खींचतान कम नहीं हुई है। नीतीश चाहते थे कि तेजस्वी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को देखते हुए इस्तीफा दें लेकिन आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App