प्रियंका गांधी की एंट्री से वाड्रा मामला लाइमलाइट में आएगा: सुशील कुमार मोदी
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान इसलिए सौंपी है ताकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को धमकाया जा सके, क्योंकि कांग्रेस को दोनों पार्टियों ने दरकिनार कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में प्रवेश कर रही हैं। यह अच्छा रहेगा और वाड्रा का मामला लाइमलाइट में आएगा।
Bihar Dy CM on Priyanka Gandhi Vadra appointed as Congress Gen Secy for UP East:Decision has been taken to threaten BSP-SP as they've sidelined Congress.She's entering politics as representative of Robert Vadra. It's rather good as it'll bring Vadra’s matter into limelight.(24.1) pic.twitter.com/O9InNTloWi
— ANI (@ANI) January 25, 2019
मालूम हो की हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौपी हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा ईमानदार और कर्मठ हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री से सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे राहुल गांधी की विफलाता करार दिया है। यह भी बताते चले की अभी तक यह तय नहीं हुआ कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी या नहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Bihar Dy CM Sushil Kumar Modi Priyanka Gandhi Vadra Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress Gen Secy UP East Rahul Gandhi Congress Robert Vadra Vadra matter limelight BJP SP BSP SP BSP Alliance Coalition Sushil Kumar Modi Lok Sabha Election 2019 Bihar News सुशील कुमार मोदी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा बीजेपी एसपी बीएसपी ए