तेजस्वी यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, लगाया 50,000 का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की बिहार सरकार को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साथ ही पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने आज तेजस्वी यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने बिहार सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि वे जिस समय बिहार के डिप्टी सीएम थे उस समय उनसे सरकारी बंगले का खाली करने को कहा गया था।
Supreme Court dismisses a plea of RJD leader Tejashwi Yadav challenging the Bihar government's order asking him to vacate the bungalow allotted to him while he was the deputy chief minister. CJI Ranjan Gogoi also imposed a cost of Rs 50,000 on Tejashwi Yadav. pic.twitter.com/vKVZ1i3xNe
— ANI (@ANI) February 8, 2019
सीजेआई रंजन गोगोई ने तेजस्वी यादव की बिहार सरकार को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए उनपर पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App