सृजन घोटालाः CBI ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, पूर्व बैंक अधिकारी समेत बड़े अधिकारियों को बनाया आरोपी
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानि सीबीआई ने सृजन घोटाले में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इनमें कुछ पूर्व बैंक अधिकारी और सृजन महिला विकास समिति के अधिकारी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jun 2018 12:23 PM GMT Last Updated On: 13 Jun 2018 12:23 PM GMT
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानि सीबीआई ने सृजन घोटाले में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इनमें कुछ पूर्व बैंक अधिकारी और सृजन महिला विकास समिति के अधिकारी है।
इन सभी के खिलाफ सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, विश्वासघात, धोखाधड़ी और बहुमूल्य सुरक्षा की जालसाजी के आरोपों के तहत शिकायत दर्ज की है।
आपको बता दें कि बिहार में 780 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला हुआ है। इस घोटाले में अब तक कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इस घोटाले को बिहार का व्यापमं घोटाला भी बोला जाता है।
घोटाले के सामने आने के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। इस पूरे घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी नाम की महिला हैं। जिनका इस साल फ़रवरी में निधन हो गया।
एनडीटीवी के मुताबिक मनोरमा देवी और उनकी संस्था सृजन को शुरू के दिनों में कई आईएएस अधिकारियों जिसमें- अमिताभ वर्मा, गोरेलाल यादव, के पी रामैया शामिल हैं, ने बढ़ाया।
गोरेलाल यादव के समय एक अनुसंशा पर दिसंबर 2003 में सृजन के बैंक खाते में सरकारी पैसा जमा करने का आदेश दिया गया। उस समय बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं। रामैया ने 200 रुपये के महीने पर सबौर ब्लॉक में एक बड़ा जमीन का टुकड़ा सृजन को दिया।
पिछले साल नोटबन्दी के बाद सृजन के काम काज पर भी असर पड़ा। माना जा रहा है कि पैसा फंस जाने के कारण असल मुश्किलें शुरू हुईं और चेक बाउंस होने का सिलसिला शुरू हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story