घर से भाग भाभी ने देवर संग रचाई शादी, इस वजह से लौटना पड़ा वापस
बिहार के जहानाबाद में एक विधवा महिला अपने देवर के प्यार में पड़कर घर से भाग गई।

बिहार के जहानाबाद में एक विधवा महिला अपने देवर के प्यार में पड़कर घर से भाग गई। पति की हत्या के बाद विधवा भाभी और चचेरे देवर के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था।
इन दोनों को ये बात मालूम थी कि समाज और परिजन कोई भी इनके रिश्ते को मंजूर नहीं करेंगे। इसी बात के डर से महिला 7 महीने पहले घर छोड़कर भाग गई। जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने गुजरात जाकर शादी रचा ली।
यह भी पढ़ें- नए साल में देह व्यापार का पर्दाफाश, जश्न के लिए बुलाई गई थी कॉल गर्ल
परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस
महिला के यूं अचानक से गायब हो जाने पर परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जब महिला को यह बात मालूम हुई कि उसके घर से गायब होने पर 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है तो वो फौरन पति और बच्चे के साथ अपने घर लौट आई।
समाज के डर से भागकर की शादी
ये घटना जहानाबाद जिले के मखदपुर थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव की है। यहां SDPO कार्यालय में लालसा देवी अपने चचेरे देवर(पति) मुकेश के साथ गुरुवार को पहुंची।
यहां महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और देवर के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसलिए दोनों ने समाज के डर से भागकर शादी कर ली। लेकिन जब महिला को अपहरण की बात मालूम हुई तो वह वापस लौट आई। महिला के वापस लौट आने पर पुलिस को राहत मिली है।
मायके जाते वक्त हुई थी लापता
पुलिस ने बताया कि महिला 18 जून 2017 को ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी और वह रास्ते से लापता हो गई। जिसके बाद महिला की सास संजू देवी ने गांव के 14 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- मॉडल से रेप के आरोपी पीयूष सहदेव को मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
2 साल पहले हुई थी पति की हत्या
घर से गायब महिला लालसा देवी के पति गुड्डू कुमार की हत्या 2015 में पड़ोस के गांव चंदई में हुई थी। जिसके बाद मामले में मखदुमपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उस गांव के ही लोगों को आरोपी बनाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App