Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बिहार बोर्ड के प्रश्नपत्र में कश्मीर को बताया गया अलग देश

बिहार के शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो कश्मीर भारत का हिस्सा नही है बल्कि अलग देश है

बिहार बोर्ड के प्रश्नपत्र में कश्मीर को बताया गया अलग देश
X

बिहार के शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो कश्मीर भारत का हिस्सा नही है बल्कि अलग देश है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि बिहार बोर्ड की तरफ से बनाए गए कक्षा 8 के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न पूछा गया है, इन पांच देशो के लोगों को क्या कहा जाता है। प्रश्नपत्र में दिये गए पांच देशों में एक नाम कश्मीर का भी है।

यह परीक्षा बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट कांउसिल की निंगरानी में कराई जा रही है। यह राज्य के शिक्षा विभाग का ही एक अंग है। ऐसे में इस तरह की गलतियों का उजागर होना शर्मनाक है।
यह घटना तब सामने आई जब वैशाली जिले के एक छात्र ने शिक्षा विभाग की इस गलती के बारें में बताया। जब वैशाली जिले की शिक्षा अधिकारी संगीता सिन्हा से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उनका जबाब काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि वह छुट्टी पर थी। उन्हे इस विषय में अभी कोई भी जानकारी नही है। वह जल्द ही इस पूरे मामले को देखेंगी।
बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट कांउसिल के कार्यक्रम अधिकारी प्रेम चंद्र से जब इस शर्मनाक घटना के संबध मे जबाव मांगा गया तो उनका जबाव काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि ऐसा छपाई में गड़बड़ी होने के चलते हुआ है।
बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट कांउसिल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की छपाई राज्य के अलग-अलग जगहों पर करवाती हैं। तब भी प्रश्नपत्रों में इस तरह की खामियों का आना चिंता का विषय है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story