Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

चारा घोटाले में सजा के बाद लालू से मिलने रांची अस्पताल पहुंचे भाजपा के ''शत्रु''

लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट ने चौदह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही अदालत ने उन पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

चारा घोटाले में सजा के बाद लालू से मिलने रांची अस्पताल पहुंचे भाजपा के शत्रु
X

दुमका कोषागार मामले में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चौदह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा उन पर 60 लाख रुपयें का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसे भी पढ़े- आंध्र प्रदेश विभाजन के लिए चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को ठहराया दोषी,कहा लोगों कि भलाई के लिए NDA से किया था गठबंधन

बता दें कि लालू को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा आईपीसी और भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।
लालू के खिलाफ आए सीबीआई की विशेष अदालत के इस फैसले के बाद बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा लालू से मिलने रांची पहुंचे हैं। बता दें कि लालू रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां शत्रुघ्न उनसे मिलने पहुंचे हैं।
शत्रुघ्न ने लालू से कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और उनका स्वास्थ्य जल्द बेहतर हो जाएगा। साथ ही शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि आपको बहुत जल्द न्याय मिलेगा।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सुबोध कांत सहाय और सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी लालू से मिलने रांची के रिम्स अस्पताल अस्पताल पहुंचे थे। लालू से हुई मुलाकात के बाद शत्रुघ्न ने कहा कि लालू जमीन से जुड़े नेता हैं।
लालू से अपने संबंध के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया है कि हमारा पहले से ही घनिष्ठ संबंध रहा है और हम लोग परिवार जैसे हैं। शत्रुघ्न ने बताया कि लालू की तबीयत का हालचाल जानने के लिए हम उनसे मिलने आए थे।
शत्रुघ्न ने कहा कि मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि इन बिगड़ती परिस्थितियों के बावजूद भी लालू के आत्मविश्वास में जरा भी कमी नहीं आई है। उन्होंने लालू की बिगड़ती तबीयत के बारे में बोलते हुए कहा कि अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स में भर्ती किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story