उपचुनाव में राजग की हार पर बोले शरद यादव, ''मेरा रूख साबित हुआ''
भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्ता तोड़ने वाले शरद यादव ने आज दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में राजग की चुनावी हार से उनके रूख की पुष्टि हुई।

जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि जनादेश को कुचलने वालों और पाला बदलने वालों की हार हुई। यादव ने कहा कि नतीजा दिखाता है कि महागठबंधन बरकरार है।
यह भी पढ़ें- भाजपा के अहंकार-कुशासन से क्रोधित देश भर के लोग इसे बाहर का रास्ता दिखा रहे: कांग्रेस
भाजपा के साथ कुमार के गठबंधन पर अपना विरोध का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि जनादेश के साथ खड़े होने वालों की पुष्टि हुई। यादव ने कहा कि लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और केंद्र में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि 2014 में उन्होंने भूल कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App