लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष लामबंद, जेल में लालू से मिलेंगे शरद
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने अभी से कमर कस ली है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने अभी से कमर कस ली है। भले ही विपक्षी दलों को एक साथ लाने में जुटे लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल में हों लेकिन वह जेल से भी सभी दलों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- लालू के जेल जाते ही राजद में फूट, RJD महासचिव ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण
यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव से मिलने अब जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव 4 फरवरी को रांची जाएंगे। जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को शरद यादव, लालू यादव से मिलेंगे और उसी दिन वह दिल्ली वापस आ जाएंगे।
आपको बता दें कि बिहार में चारा घोटाले के कई मामलों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में सजा काट रहे हैं।
इस मामले में लालू यादव के साथ पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र को भी सजा सुनाई गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App