नीतीश से नाता तोड़ने के बाद जनता की अदालत में पहुंचे शरद
जेडीयू अब जल्द ही मोदी सरकार में शामिल हो जाएगी।

जनता दल (यूनाइटेड) के महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच खींचतान जारी है।
इसी बीच शरद यादव ने शनिवार को नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। शरद यादव ने कहा कि गठबंधन का पांच साल का वादा था, जनता ने हमें अमानत दी थी और घोषणा पत्र ईमान होता है।
Gathbandhan ka 5 saal ka wada tha, janta ne humein amanat di thi aur ghoshana patr imaan hota hai: Sharad Yadav, JDU leader pic.twitter.com/0MIjld11B3
— ANI (@ANI) August 19, 2017
इससे पहले शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने सर्वसम्मति से भाजपानीत एनडीए में शामिल होने का निर्णय किया है।
जानकारी के मुताबिक जेडीयू अब जल्द ही मोदी सरकार में शामिल हो जाएगी। जेडीयू को केंद्र की मोदी सरकार में दो मंत्री पद मिलने की संभावना है।
#SharadYadav arrives in #Patna amid slogans in his support & against Bihar CM Nitish Kumar; will hold a 'Jan Adalat' pic.twitter.com/K1vJw2Fril
— ANI (@ANI) August 19, 2017
इसी बीच पटना पहुंचे शरद यादव के समर्थन में लोगों ने नारे लगाए। शरद समर्थकों ने कह कि हम इस मामले को लेकर जनता की अदालत में जाएंगे।
There is no split as such in Janata Dal United. 71 MLAs, 30 MLC & all office bearers all are with Nitish Kumar: KC Tyagi in Patna pic.twitter.com/4seJeloiMU
— ANI (@ANI) August 19, 2017
हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि हमने शरद यादव जी को मीटिंग के लिए बुलाया था। लेकिन वो नहीं आए।
त्यागी ने आगे कहा कि शरद यादव को हमसे कुछ मतभेद हो सकते है लेकिन उन्हें लालू यादव की मीटिंग में नहीं जाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App