लालू का नीतीश पर आरोप, शरद पर कभी भी हो सकता है हमला
शरद यादव नीतीश से अलग दूसरी पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं।

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग जारी है।
ताजा मामले में लालू यादव ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि वो पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव पर कभी भी हमला करवा सकते है।
लालू यादव ने कहा कि शरद यादव के पटना आने पर जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता उनका विरोध करेंगे और कुछ कार्यकर्ता नीतीश कुमार के कहने पर शरद यादव पर हमला भी कर सकते है।
लालू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए तीन बार कहा कि नीतीश कुमार ने शरद यादव को धोखा दिया है।
इसे भी पढ़ें- मोदी ने लालू और नीतीश के अलग होने का खोला राज
इससे पहले लालू यादव ने ये ऐलान भी किया की उनकी पार्टी आरजेडी बिहार में शरद यादव के समर्थन वाले जेडीयू और कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखेगी।
आपको बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के बेटे तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बिहार में महागठबंधन तोड़ दिया था और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।
नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने से शरद यादव नाराज बताये जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक वो दूसरी पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App