बिहारः सीपी जोशी का पत्ता साफ, कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को बनाया नया प्रदेश प्रभारी
कांग्रेस के महाअधिवेशन के बाद से ही पार्टी में बदलाव का दौर जारी है। राहुल गंधी ने कांग्रेस की बिहार इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए अब तक के प्रदेश प्रभारी रहे सीपी जोशी को पद से हटा दिया है। इसके बदले शक्ति सिंह गोहिल को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

कांग्रेस के महाअधिवेशन के बाद से ही पार्टी में बदलाव का दौर जारी है। राहुल गांधी लगातार अपनी टीम में बदलाव कर रहे है। इसी के मद्देनज़र उन्होंने बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है।
राहुल गंधी ने कांग्रेस की बिहार इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए अब तक के प्रदेश प्रभारी रहे सीपी जोशी को पद से हटा दिया है। इसके बदले शक्ति सिंह गोहिल को नया प्रदेश प्रभारी चुना गया है।
इसे भी पढ़ेः सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 10वीं गणित की ये एग्जाम डेट, CBSE ने बताया गलत
अगर हम शक्ति सिंह गोहिल की बात करें तो उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार 'अहमद पटेल' का दाया हाथ माना जाता है। गुजरात चुनावों में अहमद पटेल के विवादित बयान देने पर जब वह खुद ही फंस गए तो वो गोहिल ही थे जिन्होंने अहमद को अमित शाह के चक्रव्यूक से निकाला था।
बिहार में काफी लंबे समय से असंतोष चल रहा है। जब राज्य में महागठबंधन टूटा तब जदयू और कांग्रेस में बगावत की खबरें सामने आई थी।
इसके साथ ही यह बदलाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र भी किया है। लोकसभा चुनावों को देखकर यह बदलाव अहम माना जा रहा है। बिहार में जिस तरह से सियासी समीकरण बन रहे हैं।
उसे देखते हुए बिहार काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस वहां आरजेडी के साथ संभावनाएं तलाशेगी। ऐसे में पार्टी आलाकमान की सबसे बड़ी प्राथमिकता यही रहेगी की पार्टी के अंदर पनपे असंतोष को दूर करना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App