बिहारः शेल्टर होम का ग्रिल काटकर फरार हुईं सात लड़कियां लापता, मामला दर्ज
बिहार के मोकामा में शेल्टर होम से सात लड़कियों के लापता होने की खबर है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि सात लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। हम लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजधानी पटना से सटे मोकामा में एक शेल्टर होम से सात लड़कियों के फरार होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन जांच के लिए मौके पर पहुंच गया है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि सात लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। हम लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
Bihar: Seven girls have gone missing from a shelter home in Mokama. Kumar Ravi, District Magistrate Patna says, "A missing report for the seven girls has been registered. We're trying to locate the girls." pic.twitter.com/50NEqa8phe
— ANI (@ANI) February 23, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लड़कियां पिछले चार-पांच महीने से उसी शेल्टर होम में रह रही थीं। सुबह तीन बजे सभी ने मिलकर शेल्टर होम का ग्रिल काटा और आसानी से फरार हो गईं। सात लड़कियों के एक साथ फरार होने के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वो भी सकते में रह गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App