''खीर'' वाले बयान पर फिर बोले उपेंद्र कुशवाहा, खटाई में पड़ा विपक्ष का सपना
रालोसपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ''खीर'' वाले बयान पर मचे घमासान के बाद सफाई दी है। इसके बाद विपक्ष के सपनों पर पानी फिरता दिख रहा है।

रालोसपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने 'खीर' वाले बयान पर मचे घमासान के बाद सफाई दी है। इसके बाद विपक्ष के सपनों पर पानी फिरता दिख रहा है तो वहीं एनडीए गठबंधन मजबूत दिख रही है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'खीर' वाले बयान को किसी जाति विशेष या समूह और राजनीतिक पार्टी के साथ ना जोड़ें। इस बयान का मतलब सामाजिक सौहार्द से है। इसको किसी भी चीज के साथ जोड़ कर ना देखें।
I was talking about social unity. Please don't identify any caste community with any political party: Upendra Kushwaha,Union Minister and RLSP Chief on his earlier statement 'Yaduvanshi(Yadavs) ka doodh aur Kushvanshi(Koeri community) ka chawal mil jaye to kheer badhiya hogi.' pic.twitter.com/qU7qf9CH4L
— ANI (@ANI) August 27, 2018
इसे भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में जाने का दिया इशारा
बता दें कि 25 अगस्त को पटना में एक कार्यकर्म के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने 'खीर' वाला बयान दिया था। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। साथ ही एनडीए गठबंधन टूटने की बात कही गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App