महागठबंधन टूटने का असर, RJD कार्यकर्ताओं ने की छपरा SP और DM की पिटाई
आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना के महात्मा गांधी सेतु पर जाम लगा दिया।

नीतीश कुमार के इस्तीफ देने और भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद बिहार में महागठबंधन टूट गया।
लेकिन बिहार में महागठबंधन टूटने का असर अब पूरे प्रदेश की सड़कों पर भी दिखने लगा है।
गठबंधन टूटने और सत्ता जाने से नाराज राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने छपरा में डीएम पर ही हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें- नीतीश-लालू की दोस्ती टूटने के बाद वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक बिहार में महागठबंधन टूटने की खबर के बाद छपरा में आरजेडी के कार्यकर्ता धरना और प्रदर्शन करने लग गए थे।
सड़क पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के डीएम और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे थे।
आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी पर पत्थरबाजी की।
इसे भी पढ़ें- जानिए, आखिर क्यों छोड़ा नीतीश कुमार ने लालू का साथ?
इसके कुछ देर बाद कुछ लोगो ने पुलिस अधीक्षक और डीएम के साथ मारपीट भी की। माहौल को हिंसक होता देख डीएम और एसपी घटनास्थल से वापस लौट गए।
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने से आरजेडी कार्यकर्ता नाराज है।
इसके बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना के महात्मा गांधी सेतु पर जाम भी लगा दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App