RJD राज्यपाल के सामने पेश करेगी सरकार बनाने का दावा
नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 10 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से बिहार की राजनीति मे भूचाल आ गया है। बता दें देर रात करीब 12:30 बजे नीतीश कुमार
भाजपा के कई नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार के साथ कई जदयू नेता भी थे मौजूद। नीतीश को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
Tejashwi Yadav tweets, "we are going to Governor house to stage dharna if not called for being the single largest party" #Bihar
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
जिसके बाद नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 10 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें इससे पहले शपथ के लिए शाम 5 बजे का समय तय किया गया था।
उनके साथ बीजेपी नेता सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के भी भाग लेने की संभावना है।
बिहार विधानसभा की सीटें
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। बीजेपी के पास 53 सीटें हैं और जेडीयू के पास 71 सीटें है। एलजेपी-आरएसपी की 2-2 सीटें हैं और हम पार्टी की एक सीट भी मिला दी जाएं तो सीटों का कुल संख्या 129 पहुंच जाएगा और बहुमत का आंकड़ा आसानी से हासिल किया जा सकता है।
वहीं कांग्रेस के पास 27 और आरजेडी के पास 80 सीटें हैं। ऐसे में अगर इन दोनों को मिलाकर आंकड़ा 107 तक पहुंचता है, जो बहुमत 15 सीटें कम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App