प्रियंका करें 2019 लोकसभा में नेतृत्व: लालू
लालू यादव राजद के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राष्ट्रीय जनता दल के 21वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को महागठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए। इस दौरान लालू यादव ने अपने भाषण में ना तो राहुल गांधी का जिक्र किया और ना ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार का।
There is a strong possibility of Akhilesh Yadav and Mayawati coming together. If it happens then 2019 match over: Lalu Yadav pic.twitter.com/QLJhzI2ytm
— ANI (@ANI_news) July 5, 2017
इससे साफ जाहिर होता है कि राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश के द्वारा एनडीए उम्मीदवार और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को समर्थन दिए जाने से वह खासे नाराज हैं।
इस दौरान लालू यादव ने कहा कि चाहे मायावती जी हों, अखिलेश हों, रॉबर्ट वाड्रा हों, प्रियंका हों, केजरीवाल हों, लालू यादव हों, हमारा बाल बच्चा हो, मायावती हों, ममता दीदी हो, अगर ये लोग साथ जाएं तो बीजेपी का 2019 लोकसभा चुनाव में गेम ओवर हो जाएगा।
Be it Robert Vadra,Priyanka ji, Kejriwal, Mamata didi or Lalu Yadav and his family, an attempt is being made to break them:Lalu Yadav
— ANI (@ANI_news) July 5, 2017
लालू ने कहा कि देश इस समय बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है, देश में अघोषित आपाताकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग इंदिरा गांधी के आपात काल को भूल जाएंगे और इस अघोषित आपातकाल को याद रखेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App