लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, ट्वीट कर कह दी ये बात
बहुचर्चित चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष अपने ट्वीट के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर एक बार फिर से सीएम नीतीश पर हमला बोला है।

बहुचर्चित चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष अपने ट्वीट्स के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर एक बार फिर से सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि नीतीश भूल गये कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था कि लोग पेट की मार तो सह सकते हैं, लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं, तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा, उसका जनता मजा चखाएगी।
नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, "लोग पेट की मार तो सह सकते है लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं।"
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 8, 2019
तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मज़ा चखायेगी।
गौरतलब है कि बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। इस दौरान वे रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में अपना इलाज करा रहे हैं। लालू ने यह टिप्पणी साल 2017 में सीएम नीतीश के महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए का दामन थामने के ऊपर की है। नीतीश के एनडीए में शामिल होने के बाद लालू हमेशा अपने ट्वीट के जरिए व्यंग्य बाण छोड़ते रहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App