शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री के पहुंचने से तनाव और बढ़ा, CRPF, RAF के जवान तैनात
शहर के सद्भावना चौक पर भगवान श्रीराम का फोटो फाड़ने पर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 April 2017 11:36 PM GMT
बिहार के नवादा जिले में रामनवमी के अवसर फैली हिंसा की वजह से तनाव दिनों दिन और बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शोभायात्रा में शामिल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है।
तनावपूर्ण बने हालात की वजह से प्रशासन ने जगह-जगह अर्द्ध सैनिक बलों, रैपिड एक्शन फोर्स , सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ और आईटीबीपी की तीन कंपनियों को तैनात कर दिया है।
आपको बता दें कि शोभायात्रा में शामिल होने के लिए नवादा पहुंचे गिरिराज सिंह को जब जिला प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस में कमरा उपलब्ध नहीं करवाया। इससे नाराज गिरिराज सिंह वहीं धरने पर बैठ गए।
बता दें कि उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संगीन आरोप लगाया है और कहा है कि नीतीश कुमार उनकी हत्या कराना चाहते हैं।
वहीं तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के एडीजी, मगध रेंज के आईजी और डीआईजी नवादा में ही कैंप कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहर के सद्भावना चौक पर भगवान श्रीराम का फोटो फाड़ने पर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story