पटना न्यूज: लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का राजकीय सम्मान के साथ आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो चुका है। सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंच जाएगा। पटना स्थित लोजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए साढ़े ग्यारह बजे से शाम 3 बजे तक उनका शव रखा जाएगा। वहीं शाम चार बजे तक रामचंद्र पासवान का बिहार के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दौरान कई दिग्गज नेता मौजूद रहेगें। मालूम हो कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनकी मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। मालूम हो कि रामचंद्र पासवान समस्तीपुर के सांसद थे। जिनके निधन पर पीएम मोदी, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नीतीश कुमार, सुशील मोदी व कई दिग्गज नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राजनीतिक जीवन
रामचंद्र पासवान पहली बार साल 1999 में जदयू की टिकट पर संसद पहुंचे थे। इसके बाद साल 2014 में लोजपा के टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़े और जदयू के दशाई चौधरी को पटखनी दी। साल 2009 में रामचंद्र पासवान के जीत का रथ रूका और वे जदयू के महेश्वर चौधरी से चुनाव हार गए। इसके बाद फिर 2014 का लोकसभा चुनाव आया जिसमें वे राजद के अशोक कुमार को पराजित कर तीसरी बार दिल्ली पहुंचे। जीत का यही क्रम साल 2019 में भी रहा, वे चौथी बार संसद पहुंचे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App