राज्य गृह मंत्रालय के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में छापे, कई अवैध चीजें बरामद
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में एक साथ छापे मारे गए हैं। इन छापों में जेल परिसर से कई तरह की अवैध चीजें बरामद हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Aug 2018 5:55 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में एक साथ छापे मारे गए हैं। इन छापों में जेल परिसर से कई तरह की अवैध चीजें बरामद हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये छापे स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के आधार पर मारे गए हैं। पटना में जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बेयूर मॉडल सेंट्रल जेल पर छापा मारा।
यहां उन्होंने सामान की जांच करने वाली मशीन खराब पाई और जेल के अधीक्षक को तत्काल इसे ठीक कराने को कहा। हालांकि इस जेल के भीतर कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
मुजफ्फरपुर की जेल में भी छापे मारे गए जहां से मोबाइल फोन, चार्जर, सीम कार्ड, कैंची और पेन ड्राइव सहित 20 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story