बिहार में जब जरूरत थी तब राहुल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टैंड नहीं लियाः नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर रूख अख्तियार करने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘अक्षमता'' के कारण वह विपक्षी गठबंधन से बाहर निकल गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Jan 2019 5:50 AM GMT
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर रूख अख्तियार करने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘अक्षमता' के कारण वह विपक्षी गठबंधन से बाहर निकल गए।
कुमार ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने उन्हें निराश किया जब उन्होंने ‘‘कोई बयान तक नहीं दिया, जिससे कि (गठबंधन छोड़ने के बारे में) मैं दोबारा विचार कर सकता था।'
कुमार ने कहा, ‘‘हमेशा से मेरा रुख रहा है कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं होगा। उनकी कार्यशैली इस तरह की थी कि मेरे लिये काम करना मुश्किल होता जा रहा था। सभी स्तरों पर हस्तक्षेप था। उनके लोग अपने फरमानों के साथ थाने में टेलीफोन करते थे।'
उन्होंने एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story