राबड़ी ने कहा मेरा बेटा बहुत सीधा-साधा है, उसे विपक्षी भड़का रहे
मां राबड़ी ने बिल्कुल मार्मिक अपील किया है। राबड़ी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने बेटे को अच्छी तरह से जानती हूं। वो बिल्कुल भोला-भाला लड़का है और इसी वजह से विपक्ष उसे भड़का रहा है। मैं अपने लड़के से अपील करती हूं कि बेटा अब बहुत हुआ, तुम जल्दी से घर लौट आओ।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 April 2019 4:25 PM GMT
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आजकल अपने परिवार और पार्टी के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। उनके इस बगावती तेवर पर मां राबड़ी ने बिल्कुल मार्मिक अपील किया है। राबड़ी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने बेटे को अच्छी तरह से जानती हूं। वो बिल्कुल भोला-भाला लड़का है और इसी वजह से विपक्ष उसे भड़का रहा है। मैं अपने लड़के से अपील करती हूं कि बेटा अब बहुत हुआ, तुम जल्दी से घर लौट आओ।
उन्होंने कहा मेरे दोनों बेटे एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं। दोनों एक दूसरे से अपनी बातें साझा करते हैं। मुझे लालू जी की बड़ी चिन्ता होती है उनकी तबियत इस समय लगातार खराब चल रही है। उनकी कमी से घर बिल्कुल सूना लगता है। विपक्ष ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजवा दिया है। जनता इस आम चुनाव में जवाब देगी।
राबड़ी ने बेहद भावुक होकर कहा कि जनता आज भी लालू जी के साथ है। जनता जानती है कि उन पर लगे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। मेरे घर और पार्टी दोनों की जिम्मेदारी दोनों बेटों के कंधों पर है। मेरे परिवार को जो भी तोड़ रहा है वो कभी भी सफल नहीं हो पाएगा। मेरे बेटे एक हैं और उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।
वहीं राबड़ी ने प्रशान्त किशोर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रशान्त किशोर लालू जी से जेल में मिलने एक बार ही नहीं पांच बार गए थे। प्रशान्त जी ने लालू और नीतीश कुमार को फिर से एक साथ होने को कहा था। उस दौरान में वहां पर थी। मैनें कहा कि आप मेरे घर से दफा हो जाईए, मुझे आप लोगों पर अब कोई विश्वास नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story