मोदी का गला और हाथ काटने वाले बहुत लोग खड़े हैं: राबड़ी देवी
अधिवेशन में राबड़ी ने जांच एजेंसियों को भी खुली चुनौती दी।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के विवादित बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है।
राबड़ी ने कहा, भाजपा वाले कहते हैं, नरेंद्र मोदी पर उंगली उठएंगे तो उंगली को तोड़ देगें, हाथ काट देंगे। काट के दिखाओं। पूरे देश के लोग, बिहार के लोग क्या चुप बैठे रहेंगे। यहां मोदी का हाथ काटने वाले, गला काटने वाले बहुत लोग खड़े हैं।
Wo log kehte hain, Narendra Modi pe ungli uthayenge to ungli tod denge, haath kaat denge. Kaat ke dhikao. Pure desh ke log, Bihar ke log kya chup baithe rahenge? Yahan Modi ka haath kaatne waale, gala kaatne wale bohot log khade hain: Former Bihar CM Rabri Devi pic.twitter.com/bquBpnoIgP
— ANI (@ANI) November 22, 2017
बता दें कि पटना में मंगलवार को आयोजित आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राबड़ी ने ये विवादास्पद बयान दिया।
गौरतलब है कि सोमवार को बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक विवादास्पद बयान में कहा था कि पीएम मोदी पर कोई उंगली या हाथ उठाएगा, तो उसे या तो तोड़ दिया जाएगा या काट दिया जाएगा। अधिवेशन में राबड़ी ने जांच एजेंसियों को भी खुली चुनौती दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App