अकेली देख मनचले ने किया प्रपोज, लड़की ने सैंडल से दिया जवाब
लड़की की बात सुनकर भीड़ ने भी लड़के पर जमकर लात-घुसे बरसाए।

बिहार की राजधानी पटना में मंगलावर को मसौढ़ी रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की ने मनचले की सरेआम अपने सैंडल से पिटाई कर दी।
इस घटना को देख वहां आस-पास काफी भीड़ लग गई। जब लोगों को लड़की ने बताया कि ये मुझे रास्ते में अकेला देखकर गंदी बात कर रहा था और जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ छेड़खानी करने लगा।
लड़की की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने मनचले की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे नंगा करके सरेबाजार घुमाया और लड़की उसे सैंडल से मारते-मारते पुलिस स्टेशन लेकर गई।
स्टेशन पहुंचने पर लड़की ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस बीच जब भीड़ लड़के की पिटाई कर रही थी, तब लड़का बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था और फिर आगे ऐसा न करने की बात कर रहा था। वो बार-बार कह रहा था कि मुझसे गलती हो गई आगे फिर नहीं करूंगा ऐसी गलती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App