बिहार का ये जिला पोर्न वीडियो देखने में सबसे आगे, दुनिया में भारत भी टॉप लिस्ट में शामिल
गूगल सर्च के 90 दिनों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा तीन पोर्न वीडियो देखे गए। जिसमें बिहार का एक जिला सबसे ज्यादा वीडियो देखने में आगे मिला है।

पोर्न वीडियो देखने के लगातार आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। इस तरह के वीडियो से लोगों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे को शिकार बनाया जा रहा है। वहीं 90 दिनों के आंकड़े में सबसे ज्यादा तीन पोर्न वीडियो देखे गए, जिसमें बिहार के लोग सबसे ज्यादा है।
अगर बिहार के जिले की बात की जाए तो दरभंगा जिले सबसे आगे पाए गए। यह आंकड़ा 11 सितंबर 2019 से 9 फरवरी 2020 के बीच की जारी की गई, जिसमें यह हकीकत सामने आए है।
आईटी एक्सपर्ट के अनुसार गूगल सर्च के आकड़ों को निकाला गया। जिसमें बांग्लादेश सेक्स वीडियो की खोज में सबसे आगे है, उसके बाद नेपाल और फिर भारत है। जिसमें तीन वीडियो सबसे ज्यादा देखे गए।
अगर भारत की बात की जाए तो जिस वीडियो को तीन करोड़ लोगों ने देखा है, उसमें 50 लाख से ज्यादा बिहार मोबाइल यूजर्स थे। वहीं दो अन्य वीडियो को 2.32 करोड़ में 83 लाख और 2.12 करोड़ देखने वाले वीडियो को बिहार में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।
पोर्न वीडियो देखने में बिहार के दरभंगा, उसके बाद मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, भागलपुर और फिर पटना का नंबर आता है।