Video Viral : दरोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाते हुए वीडियो आया सामने, हुए सस्पेंड
बिहार के चैनपुर में एक थाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। थाना दरोगा शिकायत दर्ज करवान आ रहे लोगों से मसाज करवाता है। वीडियो में एसआई शिकायतकर्ता से मसाज करवाते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Oct 2018 10:22 AM GMT
बिहार के चैनपुर में एक थाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। थाना दरोगा शिकायत दर्ज करवान आ रहे लोगों से मसाज करवाता है। वीडियो में एसआई शिकायतकर्ता से मसाज करवाते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है।
दरोगा थाने में बैठ कर फिल्मी अंदाज में शिकायत दर्ज कराने आए लोगों से हाथ-पैर दबवाता है और यही नहीं वो मसाज भी कराता है। वीडियो में वो महिला से अभद्र भाषा बोलते हुए भी दिख रहा है।
इस वीडियो के बाद बिहार पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी ने बिहार पुलिस के इस दरोगा को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया है।
एसपी कैमूर ने उन्हें सस्पेंड किया है। फिलहाल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। एक अधिकारी ने यह बात कही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story