Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Big Breaking: बिहार के छपरा में पुलिस ने सवा पांच लाख के नकली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार के छपरा जिले में पुलिस ने 5,25,000 रुपये के नकली भारतीय मुद्रा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली भारतीय नोटों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।

Big Breaking: बिहार के छपरा में पुलिस ने सवा पांच लाख के नकली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया
X

बिहार के छपरा जिले में पुलिस ने 5,25,000 रुपये के नकली भारतीय मुद्रा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली भारतीय नोटों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में पकड़े गए आरोपी ही नकली नोट की छपाई करते हैं।

सारण एसपी हर किशोर राय के अनुसार आरोपी इन नोटों को आगामी लोकसभा चुनाव में खपाने वाले थे। एसपी ने यह भी बताया कि इनके गिरोह का जाल असम और उत्तर प्रदेश तक फैला है। नकली पैसों को बाजार में 400 असली करेन्सी के बदले 1000 नकली करेन्सी पर बदला जाता है। एसपी ने यह भी बताया कि छापेमारी करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story