Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नीतीश सरकार के राज में बिहार शर्मसार! लड़की को खंभे से बांधकर बेरहमी पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिस ने लड़की को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमने वीडियो में लड़की की पिटाई करने वाले लड़को पहचान कर उनको गिरफ्तार किया।

नीतीश सरकार के राज में बिहार शर्मसार! लड़की को खंभे से बांधकर बेरहमी पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
X
बिहार के बागाह में लड़की को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद बागाह के एसपी अरविंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें कुछ लोग एक लड़की को खंभे से बांधकर कर बेहरमी से उसकी पिटाई करते दिख रहे थे। पुलिस ने बताया कि लड़की की पिटाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमने इसकी पड़ताल शुरु कर दी।
पुलिस ने बताया कि हमने वीडियो में लड़की की पिटाई करने वाले लड़को पहचान कर उनकी तलाश करनी शुरु कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने नौरांगिया पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों सुरसेन कुमार (25), हंसराज (27), कंवल (22), और मेघनाथ बारघरिया (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना चंपारण जिले के कथैय्या गांव की है।
जब पीड़िता अपनी दोस्त के घर उससे मिलने के लिए गई थी। जहां पीड़ित लड़की पर आरोप लगया गया कि उसने अपनी सहेली की न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसके बाद विवाद बढ़ने के बाद सहेली के परिवारवालों ने पीड़ित लड़की को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियों तेजी से वायरल किया गया था। जिसमें लोगों ने एक लड़की को खंभे से बांधकर कर उसकी पिटाई लगाते देखे जा सकते थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story