बिहार: पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बिहार के मुंगेर से पुलिस ने चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बिहार के मुंगेर से पुलिस ने मंगलवार को चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन तस्करों को मुंगेर के बबूआ घाट से गांजे के साथ गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।
पुलिस ने दावा किया है कि तस्कर इंद्रदेव यादव और युगल यादव बेगुसराय कुदहा बाजार में काफीटोला इलाके से जीमन के नीचे छिपा गांजा निकालकर नाव की मद्द से गंगा पार कर गांजे का बेचने के लिए मुंगेर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: करौली में उपद्रवियों ने फूंके दलित MLA और पूर्व MLA के घर, 40 हजार लोग हुए इकट्ठा
एसपी आशीष भारती ने बताया कि इनके गांजा तस्कर इंद्रदेव यादव और युगल यादव के पास से 3.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस इन तस्करों से पुछताछ कर रही है। एसपी आशीष भारती ने आगे बताया कि इन तस्करों से इनके साथियों के बारे में पुछताछ की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App