ट्वीटर पर घिरे लालू, लोगों ने कहा- खुद भी पढ़ें और बच्चों को भी पढाएं
लालू यादव ने रविवार को भीड़ की एक फर्जी फोटो ट्वीट की थी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रविवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में 'बीजेपी भगाओ देश बचाओ' के नाम से एक रैली आयोजित की।
लालू यादव की इस रैली में करीब 17 विपक्षी दलों ने भाग लिया था। गांधी मैदान की इस रैली को लेकर लालू यादव ने रविवार को भीड़ की एक फर्जी फोटो ट्वीट की थी।
इनकी छाती पर साँप लौट गया। https://t.co/MDDAp58GmT
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 28, 2017
लालू की इस फोटो को लेकर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की थी। लेकिन सोमवार को लोगों ने लालू द्वारा पोस्ट की गई एक दूसरी फोटो के लिए उनकी क्लास लगाई।
आज दोपहर कुछ पल के लिए धरती एक तरफ झुक गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा राजद की रैली में जुटी अत्यधिक भीड के कारण हुआ होगा। 😝🤘😂 pic.twitter.com/10QCvvy3yX
— Vikas Mishra (@MishraVikas_) August 27, 2017
दरअसल सोमवार को तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था " इनकी छाती पर साँप लौट गया।"
सच्चाइ pic.twitter.com/oYZpfTT9oH
— Suraj Jha (@SurajJh76313916) August 27, 2017
इसके बाद लालू यादव ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया था। तेजस्वी द्वारा ट्वीट की गई इस फोटो में लालू की रविवार वाली कथित फर्जी फोटो थी।
लालू के इस ट्वीट के बाद लालू समर्थक और बीजेपी समर्थक आपस में भीड़ गए। कई लोगों ने लालू के पक्ष में और उनके विरोध में मजेदार ट्वीट किए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App