पटना साहिब गुरुद्वारा समिति के प्रमुख को मिली धार्मिक सजा
गुरुद्वारा पटना साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को दो गुरुद्वारों में 12 दिन तक श्रद्धालुओं के जूते साफ करने और बर्तन धोने की ‘‘धार्मिक सजा'''' सोमवार को सुनाई गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Jan 2019 3:50 AM GMT
गुरुद्वारा पटना साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को दो गुरुद्वारों में 12 दिन तक श्रद्धालुओं के जूते साफ करने और बर्तन धोने की ‘‘धार्मिक सजा' सोमवार को सुनाई गई।
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिख गुरुओं के समान बताने के ‘‘बेअदबी' के कृत्य के लिए हित को सजा दी। अकाल तख्त के जत्थेदार ने हित की मौजूदगी में सजा की घोषणा की।
जत्थेदार ने हित को दोनों गुरुद्वारों में धार्मिक भजन सुनने के लिए भी कहा।
हित को मिली सजा के अनुसार उन्हें गुरुद्वारा पटना साहिब में सात दिन तक रोजाना श्रद्धालुओं के जूते साफ करने होंगे, बर्तन धोने होंगे और धार्मिक भजन सुनने होंगे। बाद में वह पांच दिन तक यहां अकाल तख्त में ऐसी ही ‘‘सजा' काटेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story