Video Viral: साइकिल तेज चलाने के चक्कर में सड़क पर गिरे तेज प्रताप यादव, जानें फिर क्या हुआ
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशान साधा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशान साधा है।
#WATCH RJD leader Tej Pratap Yadav tumbles to the ground during a cycle rally in Patna earlier today pic.twitter.com/ulgdH4GZYx
— ANI (@ANI) July 26, 2018
एएनआई के मुताबिक, पटना की सड़कों पर तेज प्रताप साइकिल चलाते हुए नजर आए। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वो साइकिल से यात्रा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल बहुत महंगा हो गया है।
Patna: RJD's Tej Pratap Yadav takes out a cycle yatra, says, "petrol and diesel have become costlier, it is best to ride a cycle now, it also helps to stay healthy." #Bihar pic.twitter.com/8f8oxjZMyb
— ANI (@ANI) July 26, 2018
इसलिए अब साइकिल ही है सवारी करने का अच्छा रास्ता और साथ ही कहा कि इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इससे पहले भी तेज प्रताप तेल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साध चुके हैं।
ये भी पढ़ें - पाकिस्तान चुनाव 2018: मुंबई हमले के आतंकी हाफिज सईद को बड़ा झटका, लगाया ये आरोप
वहीं इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था। जिसमें उनके संन्यास की खबरे सामने आ रही थीं। तेज प्रताप ने एक ट्वीट के जरिए यह कहने की कोशिश की है कि वह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं और सबकुछ अपने भाई तेजस्वी के हाथों में सौंप सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App