NSUI के कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कांग्रेस विधायक का सिर फटा
लाठीचार्ज में घायल हुए कार्यकर्ताओं और कांग्रेस विधायक को पटना के गार्डिंनर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्टूडेंट्स विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने आज बिहार में कानून- व्यवस्था की स्थिति और मुजफ्फरपुर में हुए मामले को लेकर पटना के सदाकत आश्रम से मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
मार्च जैसी ही हड़ताली मोड़ पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं।
Patna: National Students' Union of India (NSUI) workers hold protest over law & order situation in Bihar. Police lathicharge at the protesters pic.twitter.com/SatTjDH3vA
— ANI (@ANI) July 30, 2018
खबरों के मुताबिक पुलिस की लाठी से पार्टी के एक विधायक अमित कुमार टुन्ना का सिर भी फट गया है। लाठीचार्ज में घायल हुए कार्यकर्ताओं और कांग्रेस विधायक को पटना के गार्डिंनर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- भाजपा के कीर्ति आजाद थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, राहुल गांधी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
हालांकि इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी ने बताना कुछ भी नहीं कहा है। कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शांति तरीके से हो रहा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App