पटना के महिला कॉलेज में जीन्स के आलावा कई चीजों पर बैन, जानें वजह
पटना में कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों के जीन्स पहनकर आने पर रोक लगा दी है।

पटना के मगध महिला कॉलेज में कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों के जीन्स पहनकर आने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं लड़कियां जीन्स के अलावा अब पटियाला सूट पहनकर भी कॉलेज नहीं आ सकेगीं।
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने जनवरी 2018 से ये नया ड्रेस कोड लागू किया है। इस नियम के तहत जीन्स, पटियाला सूट और क्लासरुम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल तक पर बैन लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! 87 साल के बुजुर्ग ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
मामले को लेकर कॉलेज की प्रिंसिपल शशि शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने यह ड्रेस कोड सामाजिक असमानता को देखते हुए लागू किया है। यह नियम 12 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा।
प्रिंसिपल का कहना है कि ये फैसला छोत्राओं से बातचीत के बाद लिया गया है। इस नए नियम के लागू होने के बाद छात्राओं में एक समानता का भाव पैदा होगा। वहीं जहां तक क्लासरुम में मोबाइल के इस्तेमाल की बात है तो इसके लिए कॉलेज में मोबाइल फ्री जोन बना हुआ है, जहां जाकर लड़कियां बात कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App