बिहारः निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के घर से एके-47 राइफल बरामद
शुक्रवार को पुलिस ने बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के निवास स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक-47 राइफल बरामद की है। आगे की जांच जारी है।

शुक्रवार को पुलिस ने बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के निवास स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक-47 राइफल बरामद की है। आगे की जांच जारी है।
Bihar: AK-47 rifle recovered from the residence of Independent MLA from Mokama, Anant Kumar Singh, in a raid by Police. Further investigation underway pic.twitter.com/53O0zvBDM0
— ANI (@ANI) August 16, 2019
खबरों के मुताबिक पुलिस ने यह छापेमारी बाढ़ के लदमा गांव में स्थित उनके आवास पर की गई है। विधायक अनंत कुमार सिंह के घर से बम मिलने की भी सूचना है। पटना पुलिस ने बम स्क्वॉड को भी बुलाया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो अनंत कुमार के घर पर आपत्तिजनक सामान रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू किया गया। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
वहीं अनंत कुमार सिंह ने जदयू के सांसद ललन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उनके इशारे पर हो रहा है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2020 में विधानसभा चुनाव लडूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्मीद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App