खून की होली: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, 4 की हत्या, पत्रकार को चाकूओं से गोदा
होली के त्योहार पर बिहार में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों की पोल खोल दी है। होली के दिन पटना खून की होली से दहल उठा।

होली के त्योहार पर बिहार में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों की पोल खोल दी है। होली के दिन पटना खून की होली से दहल उठा। जहां आलमगंज इलाके में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर अपराधी फरार हो गए।
तो वहीं बोरिंग केनाल रोड में गिरफ्तारी से बचने के लिए 2 युवकों ने हमला कर दिया। वहीं लखीसराय में भी एक शख्स की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बक्सर में अपराधियों ने एक मुर्गा व्यवसायी का गला रेत डाला तो बेगूसराय में दोस्तों ने मिलकर ही अपने ही दोस्त को गोली मार दी। वहीं भोजपुर में पत्नी ने पति का ही गला दबा दिया।
इतना ही नहीं समस्तीपुर एक व्यक्ति की हत्या के लिए की गई अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा। तो वहीं किशनगंज में एक पत्रकार को चाकूओं से गोद डाला गया। होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे इसके बाद भी ये सारी वारदातें हुई।
होली के दिन हुई इन वारदातों से लाग दहशत में हैं। वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस सभी मालों की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App