Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पटना के शेल्टर होम की दो लड़कियों की मौत पर मचा बवाल, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में शर्मनाक करतूत के बीच अब राजधानी पटना के आसरा शेल्टर होम की दो लड़कियों की मौत की खबर सामने आने का बाद बवाल मचा हुआ है।

पटना के शेल्टर होम की दो लड़कियों की मौत पर मचा बवाल, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
X

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह (शेल्टर होम) में शर्मनाक करतूत के बीच अब राजधानी पटना के आसरा शेल्टर होम की दो लड़कियों की मौत की खबर सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शेल्टर होम की दो लड़कियों को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भर्ती कराया गया था। इन दोनों लड़कियों की मौत अस्पताल में हुई है।

वहीं शेल्टर होम का कहना है कि इन दोनों लड़कियों को डायरिया की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शेल्टर होम के संचालक और सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- भारत ने श्रीलंका में भारतीय मूल के लोगों के लिए बनाए 404 घर सौंपे

इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम शेल्टर होम पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लड़कियों को फिर से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि शेल्ट होम की दो लड़कियों की मौत पर राष्ट्रीय जनता देल के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद अब पटना के आसरा शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत। शेल्टर होम ने मौत की जानकारी पुलिस को नहीं दी।

नीतीश कुमार जी लोकसभा सीटों के तालमेल और ब्लैकमेलिंग में व्यस्त है। नैतिकता पानी भरने बंगाल की खाड़ी के गहरे पानी में डुबकी लगा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story